खुशखबरी: दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे दे रहा यात्रियों को बड़ा तोहफा

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के चलते रेलवे कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाकर राह आसान करने की मुहिम में जुटा है। रेलवे ने आनंद विहार से गोरखपुर, भागलपुर, गया, पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।  पुरानी दिल्ली से दरभंगा व नई दिल्ली से बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

आनंद विहार-गोरखपुर के बीच 04046/04045 स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी और वापसी दिशा में यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। आनंद विहार से एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04044/04043 गया के बीच चलेगी।

4 नवंबर से 18 नवंबर के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रत्येक रविवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04002/04001 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच चलेगी। आंनद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी जबकि वापसी दिशा में यह ट्रेन भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में  कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर आरा, दानापुर, पटना बख्तियारपुर, मोकामा, क्यूल, अभयपुर, जमालपुर व सुलतानगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।      

आनंद विहार से पटना के बीच स्पेशल ट्रेेन
आनंद विहार से एक अन्य स्पेशल ट्रेन जयनगर के बीच चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी। 20 अक्तूबर से 17 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार दोनों दिशाओं से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

आनंद विहार के अलावा दिल्ली जंक्शन-दरभंगा-दिल्ली जंक्शन के बीच सप्ताह में 2 दिन वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04024/04023 दिल्ली जंक्शन से 11 से 15 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी दिशा में 6 नवंबर से 16 नवंबर तक दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। मार्ग में  मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।      

एक माह तक हफ्ते में दो दिन चलेगी दिल्ली-बरौनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 04404/04403 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 16 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 17 अक्तूबर 17 नवंबर के बीच बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मार्ग में  मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाकओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 04030/04029 दिल्ली जंक्शन-मुजफ्फरपुर-दिल्ली जंक्शन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। यह ट्रेन 17 अक्तूबर से 17 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 18 नवंबर तक मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04418/04417 निजामुद्दीन-पूना-निजामुदश्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।        

Back to top button