अरुण जेटली ने दी सफाई, कहा- झूट पे झूट बोले जा रहे है राहुल गाँधी, मैं नीरव मोदी से कभी नहीं मिला :
नई दिल्ली. देश के पांच बड़े राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव आरम्भ होने जा रहे है और लोकसभा चुनाव भी काफी नजदीक आते जा रहे है . ऐसे में देश के कई बड़े-बड़े नेताओं ने भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना तेज कर दिया है. इस कड़ी में अब वित्त मंत्री अरुण जटेली ने भी उनके ऊपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उनपर कई तरह के तंज कैसे है. 
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से वित्त मंत्री अरुण जटेली पर लगातार आरोप लगा रहे थे कि वे नीरव मोदी को अच्छे से जानते है और नीरव मोदी देश छोड़ कर भागने से पहले अरुण जटेली से मिला भी था. राहुल के इन आरोपों का कल वित्त मंत्री अरुण जटेली ने भी कड़ा विरोध करते हुए उनपर कई तंज कैसे है. कल (मंगलवार, १६ अक्टूबर) को इस मामले से जुडी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री अरुण जटेली ने कहा है कि राहुल द्वारा उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद और सारासार झूठे है.
वित्तमंत्री अरुण जटेली ने इस दौरान यह भी कहा कि नीरव मोदी से मिलने और उसकी देश छोड़ कर भागने में मदद करना तो दूर की बात है, वे तो कभी नीरव मोदी से मिले तक नहीं है, यहाँ तक कि उन्होंने नीरव मोदी को क्तिगत तौर पर कभी देखा भी नहीं है.





