जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर…
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया है। 
राजधानी श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। अभी तक मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। वहीं एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। श्रीनगर एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने कहा है कि श्रीनगर में चल रहे एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान भी शहीद हो गया है।





