अपनी ही सरजमी पर बुरी तरह से हारे कंगारू

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में पहला मैच 177 रन से हराकर सीरीज में 1 -0 से बढ़त बना ली. मेहमान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई. रबाडा ने पहली पारी में 2 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में 5 कंगारू बल्लेबाजो को पॅवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.
आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर हो रहे इस मैच में मेहमान टीम द्वारा दिए गए 539 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम महज 361 रन पर ही ढेर हो गई . अगर बात करे ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास की तो पिछले चार सालो में ऑस्ट्रेलिया अपनी सरजमी पर एक भी टेस्ट नही हारी. चार साल बाद एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कंगारू खिलाड़ियों को हार का स्वाद चखना पड़ा. इससे पहले भी 2012 में ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने ही हराया था.





