पूर्व मंगेतर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया यह खतरनाक काण्ड

हर दिन हो रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. ऐसे में हाल ही में लखनऊ के अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. इस मामले में एक बीए की छात्रा से गैंगरेप करने वाले मुख्य आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबरों के अनुसार शिवम छात्रा का मंगेतर था और रिश्ता टूटने के बाद भी वह उससे फोन पर बात करता रहता था. अब शिवम ने यह स्वीकार किया है कि उसने छात्रा से फोन पर बात की और घर में बुलाया जहाँ उसने पहले शराब पी और फिर उसका रेप किया.

वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को बीए की छात्रा के साथ पूर्व मंगेतर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और युवती ने देर शाम घर पहुंचकर अपने घरवालों को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद वह परिजन के साथ पुलिस के पास गई और रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ा और उसके साथ उसके दोस्तों को भी हिरासत में लिया.

खबरों के अनुसार उनके नाम शिवम,सौरभ और गुड्डू हैं. उस समय तीनो के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया था और बीती शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था इसके बाद अब शिवम् को भी जेल में बंद कर दिया गया है. अन्य दोस्त यानी गुड्डू अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

Back to top button