अफगानिस्तान में चुनावी सभा के दौरान धमाका, 22 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में शनिवार को एक चुनावी सभा में हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक, तखार गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद हिजरी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले इस हमले में 13 लोगों की मरने और करीब 36 लोगों के घायल होने की सूचना थी।

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व स्थित तखार इलाके में नाजिया यूसुफी बेक की चुनावी सभा होने वाली थी। तभी वहां पहले से मौजूद एक मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग मारे गए।

धमाके के वक्त नाजिय युसुफी बेक सभा में नहीं पहुंची। कुछ इसी तरह का हमला हेलमांद में एक अन्य चुनावी सभा पर हुआ था। बता दें कि अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर के संसदीय चुनाव होने वाला है।

नवाज शरीफ की बेटी मरियम के प्रेग्नेंट होने की खबर, जानिए क्या है हकीकत

इससे पूर्व देश भर से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। चुनाव से पहले यह तीसरा मौका था जब किसी चुनावी सभा को निशाना बनाया गया। तालिबान ने चुनाव को सफल नहीं होने देने की धमकी दी है।

 

 

Back to top button