जाने परफ्यूम लगाने से क्यों मना करते है बड़े बुजुर्ग ??????

लखनऊ: आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति परफ्यूम लगाता है। क्योंकि दिन भर खुद को तरोताजा और फ्रेश रखने के लिए परफ्यूम अहम भूमिका रहती है। लेकिन हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें इसके लिए रोकते भी हैं।

जाने परफ्यूम लगाने से क्यों मना करते है बड़े बुजुर्ग ??????जानते हैं ऐसा क्यों ऐसा वे इसलिए करते हैं क्योंकि परफ्यूम बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन से तीन लोग हैं जिन्हें खास तौर पर इस बात की हिदायत दी जाती है कि शाम के वक्त या रात के समय सुनसान जगहों पर इत्र लगाकर नहीं जाना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को परफ्यूम या इत्र लगाकर किसी सुनसान सड़क या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इन स्थानों पर बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में उपस्थित होती हैं और इत्र से यह आसानी से इंसान की ओर आकर्षित हो जाती हैं। फिर वह साया इंसान को किसी न किसी तरीके से परेशान करती रहती हैं।

जाने परफ्यूम लगाने से क्यों मना करते है बड़े बुजुर्ग ??????प्रेग्नेंट औरतों के अलावा नई नवेली दुल्हनों और बच्चों को भी सूरज ढलने के बाद परफ्यूम लगाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि दुल्हनों और बच्चों पर नकारात्मक शक्तियां जल्दी आकर्षित होती हैं और सुंगधित चीजों से ये और भी जल्दी आकर्षित होते हैं। इसीलिए ऐसा न करने को कहा जाता है।

अब परफ्यूम से जुड़ी ये बातें अंधविश्वास है या सच्चाई इस बारे में तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन कुछ-कुछ मान्यताएं पीढ़ियों से आज तक चली आ रहीं हैं और लोग इसे आज भी मानते हैं और इसका पालन करते है।

Back to top button