कोलकाता ही नहीं, इन 4 शहरों में भी खास तरीके से जाती है दुर्गा पूजा

कोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। नवरात्रि में गरबा और डांडिया डांस से मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है लेकिन सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि देश के कई शहर दुर्गा पूजा खास तरीके से मनाई जाती है। इस बार अगर आप कोलकाता नहीं जा पाए तो देश के इन हिस्सों में भी गरबा-डांडियां डांस और दूर्गा पूजा देख सकते हैं।  

बनारस
बनारस में हर त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। इस पवित्र स्थान पर दूर्गा पूजा,दशहरा और दिवाली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है। त्योहार के दिनों में तो वहां का नजारा बहुत अलग होता है। हर तरफ रौनक, उत्साह और खुशियां दिखाई देती हैं।

असम 
दुर्गा पूजा में असम भी मां की भक्ति में डूब जाता है। यहां पर आप गुवाहाटी में देवी पूजा कर सकते हैं। गरबा और पूजा के लिए वहां भव्य पंडाल लगाए जाते हैं, असम के लोगों का उत्साह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

मैसूर 
मैसूर में भी नवरात्रि के दौरान कोलकाता जितनी रौनक होती है। दूर्गा पूजा में मैसूर दुनिया भर में मशहूर है, इसके अलावा दशहरा वहां की प्रमुख पहचान है। 

मुंबई 
मुंबई में जगह-जगह पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए जाते हैं। युवा भी बढ़चढ़ कर गरबा नाइट में हिस्सा लेते हैं। देशभर से लोग इस उत्सव की धूम देखने मुंबई आते हैं। 

Back to top button