पूरी हुई नीता अंबानी की इच्छा, मुंबई इंडियंस में शामिल हो रहा है वो शख्स जिसका सबको इंतजार था

पिछले सीजन की चैम्पियन मुंबई की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं हुई। चेन्नई के साथ हुए आईपीएल के पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था


इसके बाद हुए दो मैचों में भी हार ही मिली। लेकिन अपने होम ग्राउंड वानखेड़े से शुरु हुआ हार का सिलसिला आखिर यही आकर ख़त्म हुआ जब विराट कोहली की टीम को हराकर पहली जीत मिली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस समय मुंबई इंडियन्स के मेंटोर हैं। अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियन्स की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं। पूरी टीम भी जोर शोर से उनके साथ खेल रही है।

अर्जुन नेट पर रोहित शर्मा को प्रैक्टिस करा रहे हैं। आरसीबी के साथ मैच से पहेल भी अर्जुन रोहित को गेंदबाजी करते हुए दिखे थे। बाएं हाँथ के गेंदबाज अर्जुन नेट पर मुंबई इंडियन्स के लिए एक नियमित गेंदबाज हैं।
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, अब धोनी ही होंगे विश्व कप तक टीम इंडिया के विकेटकीपर
वह इस दौरान काफी अच्छी गेंदे डालते हुए दिखाई देते हैं। मुंबई इस समय अंक तालिका में एक मैच जीत कर छठे नंबर पर है। मुंबई को अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ सवाईमान सिंह स्टेडियम जयपुर में खेलना है।