91 साल की उम्र में दिग्गज शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का हुआ निधन

दिग्गज हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। अन्नपूर्णा देवी 91 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 3.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं। पिछले काफी समय से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

पद्म भूषण से सम्मानित अन्नपूर्णा देवी का जन्म मध्य प्रदेश के मैहर में साल 1927 में हुआ था। उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता उस्ताद ‘बाबा’ अल्लाउद्दीन खान से ली। सेनिया-मैहर घराना स्थापित करने में अल्लाउद्दीन खान का बड़ा हाथ माना जाता है। अन्नपूर्णा देवी के प्रमुख शिष्यों में आशीष खान (सरोद), अमित भट्टाचार्य (सरोद), बहादुर खान (सरोद), बसंत काबरा (सरोद) और हरिप्रसाद चौरसिया (बांसुरी) हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने मशहूर संगीतार पंडित रवि शंकर से शादी की थी। उनके बेटे का नाम शुभेंद्र शंकर है। रवि शंकर का निधन 2012 में हो गया। बाद में अन्नपूर्णा देवी ने रूशीकुमार पांड्या से दूसरी शादी की। जिन्होंने साल 2013 में दुनिया छोड़ दी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button