बड़ी खबर : भारतीय सेना ने मार गिराए पाक के 40 सैनिक…

नई दिल्‍ली। जी हाँ, इस बीच खबर यह  है कि सीमा पर भारतीय सेना ने अपने सैनिक मनदीप सिंह के साथ पाकिस्‍तान द्वारा की गई बर्बरता का बदला ले लिया है। जब देशभर में लोग दिवाली के पटाखे जला रहे थे तब सेना ने एलओसी पर 13 साल में पहली बार तोपों का इस्‍तेमाल करते हुए पाकिस्तान के 40 सैनिकों को मार गिराया था और 4 चौकियां तबाह कर दी थीं।सेना ने मार गिराए पाक के 40 सैनिक

सेना ने मार गिराए पाक के 40 सैनिक

स बीच खबर है कि सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और पाकिस्‍तान ने अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर 190 किमी के दायरे में अपनी सेना को तैनात कर दिया है।

एक न्‍यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सैनिक मनदीप सिंह के शव के साथ हुई बर्बरता से नाराज भारतीय सेना ने एलओसी और भारत-पाक अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहे पाकिस्‍तानी सैनिकों को करारा जवाब देते हुए तोप से जहां पाकिस्‍तान की 4 चौकियों को तबाह कर दिया था वहीं 40 पाकिस्‍तानी रेंजर्स ढेर कर दिए थे।

न्‍यूज चैनल ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि भारतीय सेना ने तीन घंटे चली इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी ढेर कर दिया था। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और एलओसी पर उसकी सेना की सतर्कता भी बढ़ी हुई है।

यह पूरी कार्रवाई 29 अक्‍टूबर की रात को की गई थी। दावा किया जा रहा है कि सेना के पाक सटीक जानकारी थी और उसने लक्ष्‍य को निशाना बनाते हुए पाकिस्‍तानी सेना को दहला दिया था।

भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर सितंबर महीने के अंत में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है। इसलिए भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति जारी रखी है।

इसी के तहत पिछले दिनों एक ही मौके पर विशेष तैयारियों के साथ गोलाबारी कर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया गया। इसमें बिना नियंत्रण रेखा पार किए ही केरन सेक्टर में पाकिस्तान की चार सैन्य चौकियों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान के एक कंपनी ऑपरेशन हेडक्वाटर को भी निशाना बना कर ध्वस्त करने में कामयाबी मिली है।

रेंजर्स की पोस्‍ट पर पाक सेना तैनात

जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान ने अपने रेंजर्स की पोस्‍ट पर सेना को तैनात कर दिया है। बीएसएफ ने इस बदलाव को नोटिस किया है जो जम्‍मू, राजस्‍थान, गुजरात और बंगला की सीमा पर हुआ है। बीएसएफ में मौजूद उच्‍चस्‍थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्‍तान अपने रेंजर्स की जगह पर सेना को तैनात कर रहा है। एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार फिलहाल यह कहना संभव नहीं होगा कि पकिस्‍तानी सेना रेंजर्स की जगह ले रही है लेकिन पिछले 8-9 दिनों में लगातार सीमा पर पाकिस्‍तानी वाहनों की हलचल बढ़ी है और उनमें सेना और हथियार लाए जा रहे हैं।

Back to top button