जब शराबी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सरेआम पीटा, वीडियो देख आपको नहीं होगा यकीन…

पुलिस को देखकर आम इंसान के मन में थोड़ा सा डर आ ही जाता है. वहीं, इसके ठीक उलट कर्नाटक के देवानगेरे जिले में एक आदमी ने दो ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों पर हमला बोल दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई से मिले वीडियो के अनुसार, आरोपी व्यक्ति एक दुकान के पास से कुछ खरीद रहा था. उसका ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों से कुछ विवाद हो गया. इसके बाद उसने एक सिपाही के सिर पर पास ही की दुकान में पड़ी कोई भारी चीज उठाकर मार दी. इस वार से सिपाही के सिर से खून निकलने लगा. आरोपी इतने पर भी नहीं रुका, उसने तत्काल ही दूसरे सिपाही पर हमला बोल दिया. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति शराब के नशे में था. उसने ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों जानबूझ कर हमला बोल दिया. इस झगड़े में एक सिपाही के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं, दूसरे सिपाही के साथ भी आरोपी व्यक्ति ने काफी मारपीट की है. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उस पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है.

चुनाव में आज: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी ये रही जानकारी 

Back to top button