इस बड़ी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है आतंकी सरगना मसूद अजहर
जैश-ए-मोहम्मद के जिस आतंकी सरगना मसूद अजहर को चीन हर बार संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत की राह में रोड़े बिछाता रहा है उसे नियति ने पिछले डेढ़ साल से बिस्तर से लगा रखा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मसूद अजहर रीढ़ की हड्डी और किडनी से जुड़ी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है और उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया है कि 50 वर्षीय मसूद का इलाज रावलपिंडी के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है और पिछले करीब डेढ़ साल से उसका बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के डॉक्टरों ने अजहर को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।





