20 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की मिली धमकी, जानें बीसों के नाम…

13 दिन पूर्व 26 सितंबर को अंबाला के डीआरएम को भेजे गए लश्कर के आतंकी हमले के पत्र की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर समेत 20 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ के आतंकी कमांडर अमानी सलीम का पत्र मिलने के बाद डीजीपी मुख्यालय ने अलर्ट घोषित किया है। एडीजी कानून-व्यवस्था ने प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों व उसके आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं।
#बड़ी खुशखबरी: दुर्गा पूजा के अवसर पर रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस
पांच अक्टूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले एक पत्र के अनुसार 20 अक्टूबर को हरिद्वार, देहरादून, रूड़की, लक्सर, काठगोदाम, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद के रेलवे जंक्शनों पर ब्लास्ट की तैयारी कर रहे हैं।
पत्र में लिखा है कि 10 नवंबर को आतंकी हरिद्वार के लक्ष्मण झूला, हर की पैड़ी, चार धाम समेत भीड़ वाले स्थान रूड़की में ब्लास्ट करने की तैयारी में हैं। ज्ञात हो कि रामपुर के सीआरपीएफ कैंप में 2007 में आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गुलाब, कौशर, चांद मोहम्मद समेत पांच आतंकवादियों को पकड़ा गया था।





