बड़ा हादसा: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 डब्बे पटरी से उतरे, कई लोगों ने गंवाई अपनी जान
October 10, 2018
1 minute read
बड़ा हादसा: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 डब्बे पटरी से उतरे, कई लोगों ने गंवाई अपनी जान
उत्तर प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से से उतर गए। हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौत की खबर है।
अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई।
ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
फिलहाल, लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमे मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्रामीण और रेलवे स्टेशन कर्मचारी यात्रियों को बचाने में जुटे हैं।
रायबरेली के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा रेलवे के एडीआरएम काजी मेराज घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इंजन के पीछे लगे डिब्बे एक के बाद एक पलटते चले गए। कुल 8 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें स्लीपर भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया है।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
एडीआरएम काजी मेराज का कहना है कि 4 बोगियां पलटी हैं। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी 40 के करीब है।
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677 पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर नजर बना रखी है। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एनडीआरएफ को हरसभंव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने डीडीपी ओपी सिंह से भी बात की है।
घायलों को जल्द मदद दिलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम योगी ने रायबरेली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये का मुआवजे का एलान किया है।