घर या ऑफिस की तिजोरी में रखे यह शंख, चमक उठेगी आपकी किस्मत…
हम सभी इस बात से वाकिफ ही हैं कि हिंदू धर्म में शंख का बहुत महत्व होता है और साथ ही अगर प्रतिदिन सुबह-शाम की पूजा में शंख बजाया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में लोग भी कम बीमार पड़ते हैं. ऐसे में हम आपको बता दें कि शंख अलग-अलग प्रकार के होते हैं, और अब आज हम हम आपको एक खास प्रकार के शंख के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे तिजोरी में रखने से धन की कभी कमी नहीं होती है. जी हाँ, आज हम जिस शंख की बात करें जा रहे हैं उसका नाम है मोती शंख.
वैसे तो मोती शंख दिखने में साधारण शंख से अलग होता है और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर इस शंख की विधि-विधान से पूजा कर इसे घर या ऑफिस की तिजोरी में रखा जाए तो व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है. जी हाँ, कहा जाता है कि इस शंख को तिजोरी में रखते समय कुछ खास नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, उससे धन लाभ होता है अब आइए हम आपको बताते हैं उन नियमों के बारे में.
कहा जाता है कि किसी भी बुधवार को सुबह स्नान कर साफ कपड़े में मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का निशान बनाएं. निशान बनाने के बाद ‘श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः’ इस मंत्र का जाप करें और मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालते जाए, उस समय यह ध्यान रखे कि शंख में डाले जाने वाले चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए और यह काम आपको लगातार 11 दिनों तक नियम पूर्वक करना है तभी लाभ होगा. फिर 11 दिनों के बाद सभी चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रख लें और चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में बंद कर दें, अब आप देखेंगे कि आपको धन-धान्य की कमी नहीं होने वाली.





