अब जल्द ही व्हाट्सएप पर नज़र आयेगा विज्ञापन, जानिए कैसे करेगा काम

व्हाट्सएप पर एक के बाद एक लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वाइप टू रिप्लाय और पिक्चर इन पिक्चर मोड के बाद अब कंपनी ने व्हाट्सएप एड फीचर लाने की तैयारी कर ली है। इसके आने के बाद अब मोबाइल मैसेंजर ऐप पर स्टेटस में एड्स भी नजर आने लगेंगे।
टेक वेबसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार यह नया फीचर एंड्रॉइड वर्जन 2.18.305 में दिया जाएगा। इससे व्हॉट्सएप का रेवेन्यू बढ़ेगा। हालांकि, अभी यह फीचर आया नहीं है लेकिन चर्चा है कि फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप में जल्द ही यह नया फीचर दिया जा सकता है।
यह फीचर लॉन्च होता है तो यूजर के स्टेटस में यह विज्ञापन नजर आएंगे। इससे व्हॉट्सएप का रेवेन्यू भी जनरेट होगा। बता दें कि साल की शुरुआत में ही व्हाट्सएप ने पुष्टि की थी कि 100 कंपनियां इस फीचर को टेस्ट कर रही हैं। स्टेटस में एड प्रीव्यू सर्विस नई नहीं है।
इंस्टाग्राम अभी अपने स्टोरीज फीचर में विज्ञापन डिस्प्ले करता है। जब से फेसबुक ने व्हॉट्सएप का खरीदा है तब से ये विज्ञापन फेसबुक के नेटिव एडवरटाइजिंग सिस्टम में भी पावर्ड होंगे। गौरतलब है कि फेसबुक ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप का चार साल पहले अधिग्रहण किया था।





