UP के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का हुआ निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

यूपी के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का आज सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी रहने के साथ ही दो बार उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे। उन्होंने प्रदेश के अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष का भी कार्यभार संभाला।
श्रीराम अरुण की पहचान प्रदेश के एक बेहद कर्मठ, शालीन और मजबूत इरादों वाले पुलिस अफसर की रही। पुलिस विभाग में आज भी उनके काम की मिसाल दी जाती है।
इस समय यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण, स्वर्गीय श्रीराम अरुण के पुत्र हैं।





