कांशीराम का 12वां परिनिर्वाण दिवस पर मंडल स्तर तक श्रद्घांजलि कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बसपा संस्थापक कांशीराम के 12 वें परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को मंडल स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ के जेल रोड स्थित ईको ग्रीन गार्डेन में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बसपा समर्थक व नेता पहुंच रहे हैं।कांशीराम का 12वां परिनिर्वाण दिवस पर मंडल स्तर तक श्रद्घांजलि कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

वहीं, मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी मौजूदा व पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जोन इंचार्ज, पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है। जिले से लेकर बूथ तक के पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बसपा संस्थापक ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। बसपा समर्थकों के लिए इस दिवस का खास महत्व है। इन कार्यक्रमों से कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में बसपा की जीत का संकल्प लेकर जाएंगे, यही कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Back to top button