मिलकर काम करने वाले स्थानों पर उम्र कोई बाधा नहीं!

कार्यस्थल पर साथ काम करने के बारे में भ्रांतियों को तोड़ती है Speces की रिपोर्ट

नई दिल्ली : ग्लोबल क्रिएटिव वर्कस्पेस प्रदाता, स्पेसेस ने अपने नए अध्ययन में इस भ्रांति को तोड़ दिया है कि लचीला काम और मिलकर काम करना मिलेनियल्स की नई रुचि है। अध्ययन में सामने आया है कि 1964 से पूर्व जन्मे 51 प्रतिशत लोग आधे सप्ताह से अधिक समय दूर रहकर काम करते हैं, जबकि 1980 के बाद जन्मे 49 प्रतिशत लोग ऐसा करते हैं। डिजिटल युग ने हर उम्र के लोगों को पहले के मुकाबले दूर रहकर काम करने के ज्यादा अवसर उपलब्ध करा दिए हैं, जिससे लचीले कार्यस्पेस की मांग बढ़ी है। हालांकि स्पेसेस के नए आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल युग में रहने वाले उपभोक्ताओं को भी व्यक्तिगत संचार की जरूरत होती है। 1980 के बाद जन्मे लोगों में 59 प्रतिशत का मानना है कि लचीले कार्यस्पेस कर्मचारियों के कौशल को अन्य प्रोफेशनल्स के साथ वार्ता द्वारा अत्याधुनिक रखते हैं, जबकि 1964 से पूर्व जन्मे 42 प्रतिशत लोगों का यह मानना है। स्पेसेस सहयोगात्मक संस्कृति तथा लोगों को एकत्रित करने वाले वर्कस्पेस के निर्माण में विशेषज्ञ है। 2008 में एम्सटर्डम में पहला स्पेसेस खोलने के बाद यह डच कंपनी इस साल अपनी दसवीं सालगिरह मना रही है। इसमें 39 देशों के 120 से अधिक स्थान शामिल हैं, जिनमें हांगकांग, लंदन, न्यूयार्क और पेरिस आदि को हाल ही में शामिल किया गया है।

स्पेसेस के फाउंडर एवं सीईओ, मार्टिन रूरडिंक ने कहा, ‘वर्कप्लेस के बारे में सोच निरंतर बदल रही है, इसलिए यह पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है कि विकसित होती संस्कृति के निर्माण के लिए सभी कर्मचारियों की अपेक्षाओं को समझा जाए।’ विविध पीढ़ियों का कार्यबल लचीले कार्यस्थल के विभिन्न रूपों की सराहना करता है। अध्ययन में सामने आया है कि 1964 से पूर्व जन्मे लोग उत्पादकता के फायदों को प्राथमिकता देते हैं? जबकि 1980 के बाद जन्मे लोग रचनात्मक पक्ष को ज्यादा महत्व देते हैं। मार्टिन रूरडिंक ने कहा, रचनात्मकता व सहयोग कंपनी में नई जान फूंक सकता है और हर आयु के कर्मचारियों को सशक्त बना सकता है। विभिन्न पीढ़ियों, फंक्शनल या टीम के कार्यस्थल पर अनौपचारिक एवं औपचारिक रूप से रिवर्स मेंटरिंग जैसी गतिविधियों द्वारा नए विचार और ज्ञान साझा करने से अन्य लोग चीजों को भिन्न परिदृष्य में देख सकते हैं और नए विचारों को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने कहा, भिन्न भिन्न पीढ़ियां ऑफिस के कुछ पक्षों को अलग रूप में देख सकती हैं। इन स्थितियों में कोई भी गलत या सही नहीं होता लेकिन स्मार्ट रोजगारदाता यह सुनिश्चित करने का रास्ता तलाश लेता है कि सभी पीढ़ियां कंपनी और इसके निर्माताओं के फायदे के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ विचार दें।

अध्ययन में सामने आया

  • 1980 के बाद जन्मे लोग (67 प्रतिशत) कार्य का प्रेरणाप्रद वातावरण ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि 1964 से पूर्व जन्मे 58 प्रतिशत लोग ऐसा पसंद करते हैं।
  • 1964 से पूर्व जन्मे 55 प्रतिशत लोगों का मानना है कि दूर रहकर काम करने की सुविधा से नियमित ऑफिस के मुकाबले ज्यादा रचनात्मक वातावरण मिलता है, जबकि 1980 के बाद जन्मे 68 प्रतिशत लोग ऐसा मानते हैं।
  • 1980 के बाद जन्मे अधिकांश लोग लचीले काम को बिज़नेस और प्रोजेक्ट के नए अवसरों (67 प्रतिशत) के रूप में देख रहे हैं, जबकि 1964 से पूर्व जन्मे 55 प्रतिशत लोग ऐसा मानते हैं।
Back to top button