बादल साब! पंथ खतरे बिच नहीं तुहाड़ा परिवार खतरे बिच है: सुनील जाखड़

बादल साब! पंथ खतरे विच नहीं तुहाडा परिवार खतरे विच है । गुरु साहिब नूं बार बार वरतना बंद करो। भाईचारक सांझ गुुरु ग्रंथ साहिब के साथ जुड़ी हुई है। खतरा छोटी सोच वाले छोटे लोगों से है। जदों पंजाब ते भीड़ पई तां उदों काका जी कित्थे सी ? उदों तां काका जी नूं अमरिका भेज दित्ता सी। जो ऐहो जिहीयां गल्लां करदे ने,ओहनां दे मूंह काले।
यह शब्द यहां आयोजित रैली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहे। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल अब बोल रहे हैं कि हम बाप-बेटा कुर्बानियां दे देंगे। खतरा पंथ को नहीं खतरा बादल परिवार को है। उन्होंने कहा कि क्या बादलों की इज्जत गुरु साहिब से भी बड़ी है। जब बेअदबी हुई,गुरु साहिब को बेइज्जत किया गया तब तो चंडीगढ़ ही बैठे रहे। उस समय इज्जत याद नहीं आई? जिस पंथ के नाम पर 60 साल राजनीतिक रोटियां सेकी है,उसके लिए कोई दर्द नहीं आया।
शिरोमणि नहीं अब है सुखबीर अकाली दल
सुनील जाखड़ ने कहा कि बादलों ने गुरु साहिब को पीछे छोड़ खुद के नाम पर ही पंथ चला लिया। अब शिरोमणि अकाली दल नहीं रहा अब तो सुखबीर अकाली दल बन चुका है। गुरु घरों पर जो इन्होंने कब्जा जमाया हुआ है, उनको अब तोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिअद का प्रधान होकर वह मुंबई में जाकर नाम शब्द लेकर आया और बन गया सुखबीर ङ्क्षसह इंसा। जाखड़ ने कहा कि प्रकाश ङ्क्षसह बादल टकसाली अकाली के तौर पर नहीं बल्कि एक मजबूर पिता के तौर पर रैली में गए हैं।
अकालियों ने 10 साल में लूटा पंजाब : धर्मसोत
रैली में जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि बादल-बाप बेटा, हरसिमरत कौर बादल व बिक्रमजीत सिंह मजीठिया कथित रूप से पंजाब को पिछले दस साल लूटा है। 2017 के चुनाव में बादलों को लोगों ने अच्छा सबक सिखाया।
बादलों पर पर्चा दर्ज नहीं बल्कि इनका पर्दाफाश करेंगे : राजा वडिंग
गिदड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि हम बेअदबी मामले का बादलों पर मामला दर्ज नहीं करेंगे, बल्कि विश्वभर के पंजाबियों के सामने उनको पर्दाफॉश करेंगे कि कैसे वह 60 साल से सिखों को गुमराह करते रहे हैं।





