इस दिग्गज नेता ने किया बड़ा दावा, कहा- 5 राज्यों में चुनाव से होगी देश में BJP के खात्मे की शुरुआत

मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव से देश में बीजेपी के खात्मे की शुरुआत होगी, यह दावा एक दिग्गज नेता ने किया है। लोकसभा क्षेत्र लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के गुट के विरोध के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी का हल्का साउथ में समागम के दौरान सम्मान किया गया। वह पिछले कई महीनों से दोबारा महानगर की सियासत में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे है।
महानगर के सात विधानसभा हल्कों में तीन विधानसभा हल्कों में अब तक सम्मान के रुप में मनीष तिवारी ग्रुप अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुका है। समागम के दौरान बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा कि नवंबर और दिसंबर महीने में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से भाजपा के खात्मे की शुरुआत होगी।





