सरकार सख्त, आरोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में काली पट्टी बांधने वाले सिपाहियों को मिल रही है ये सजा

लखनऊ: एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में मुख्य आरोपित प्रशांत चौधरी के समर्थन में काली पट्टी बांधने वाले सिपाहियों के निलम्बन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस मामले में गाजीपुर जिले में दो सिपाहियों केशवदत्त पांडेय व मो. शादाब सिद्दीकी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है, जबकि 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले पांच सिपाहियों को निलम्बित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिया गया था।
काली पट्टी बांधने के मामले में डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर जांच की जा रही है। जिलों के कप्तान फेसबुक पर वायरल तस्वीरों की जांच कराकर उसमें से पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर रहे हैं। उधर मेरठ के पुलिस अधीक्षक एलआईयू ने पत्र लिखकर मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों को सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की जानकारी उपलब्ध करायी है। एसपी द्वारा लिखे इस पत्र से पूरे पुलिस महकमे में एक बार फिर से हड़कम्प मच गया है। उन्होंने लिखा है कि वायरल पोस्ट के अनुसार 10 अक्टूबर को पुलिसकर्मियों द्वारा फिर से काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।
इलाज के अभाव में मौत पर सीएमओ जिम्मेदार
इस दिन किसी भी क्राइम और यातायात कंट्रोल पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। वायरल पोस्ट के अनुसार प्रदेश के पुलिसकर्मियों से विभिन्न तरीके से अपील किया गया है। कहा गया है कि अभी नहीं तो कभी नहीं, लम्बी बातों वालों से कुछ नहीं होगा। अब कुछ करना ही होगा। 10 अक्टूबर के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते हुए डय़ूटी की जाएगी। आप चौराहे पर रहेंगे पर ट्रैफिक कंट्रोल नहीं करना है। आप थाने पर रहेंगे पर कहीं भी क्राइम होने पर नहीं जाना है।
पेड़ से लटकता मिला बीटेक छात्र का शव, पुलिस ने बताया…
प्रशांत की पत्नी ने कहा बहकावे में न आयें सिपाही
एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में आरोपित सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक ने साथी सिपाहियों से विरोध न करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में राखी ने लिखा है कि किसी के बहकावे में न मैं आ रही हूं न आप आयें। माना जा रहा है कि रविवार को वायरल हुए एक और पत्र में 10 अक्टूबर को सिपाहियों द्वारा फिर से काली पट्टी बांधकर विरोध करने की अपील की गई है। इसके बाद ही राखी मलिक की अपील मीडिया में वायरल हुईपत्र के बाद ही राखी मलिक ने साथी सिपाहियों से ऐसा न करने की अपील की है। राखी ने पत्र में अपना कांस्टेबल कोड 6068 के साथ लिखा कि मुझे विभाग पर पूरी आस्था एवं विास है।





