रातोरात पोपुलर हुई सड़क पर झाड़ू लगाने वाली ये लड़की

कहते है की किस्मत कब कैसे और किस तरह बदलती है इसका अनुमान इंसान भी नहीं लगा सकता है। हाल ही में ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है, जिसमे सड़को पर झाड़ू लगाने वाली एक लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गयी। यह कहानी है ब्राजील की रीटा माटोज नाम की लड़की की। रीटा माटोज की जिंदगी सिर्फ एक फोटो ने बदल दी।

रीटा माटोज की उम्र 25 साल है, और वह सड़को पर झाड़ू लगाने और सफाई का काम करती थी। हर दिन की तरह वो सड़क पर झाड़ू लगा रही थी, तभी किसी ने उसकी फोटो क्लिक करके इंटरनेट पर अपलोड कर दी। जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि रीटा रातोरात स्टार बन गयी। रीटा की यह फोटो शेयर होने के साथ ढेर सारे कमेंट भी आये जिसमे लिखा था कि इतनी सुंदर लड़की आखिर सड़कों पर झाड़ू कैसे लगा सकती है।

पहले तो रीटा को इसके बारे में पता नही था लेकिन बाद में पता चलने पर रीटा ने बताया कि पहले मुझे ऐसा लगा कि लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा जो कमेंट मिले उससे मुझे एक हौसला मिला। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह सब एक सपने जैसा लग रहा था क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि एक झाड़ू लगाने वाली इतनी फेमस हो सकती है। बाद में दोस्तों और नजदीकियों के समझाने पर उन्हें अपनी काबिलियत पर यकीन हुआ।

इस एक फोटो की वजह से रीटा रातोरात पुरे ब्राजील में मशहूर हो गयी। जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिले। रीटा माटोज अब बतौर मॉडल काम कर रही है। और काफी मशहूर हो चुकी है। 

Back to top button