चुनाव आयोग ने किया पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव आयोग ने एक साथ चुनाव कराने का फैसला किया है। साथ ही पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही पांचों राज्यों में तत्काल  प्रभाव से आचार संहिता लगा दी गयी है।
विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि 15 दिसंबर से पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में एक साथ चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गयी है।
ओपी रावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो चरण में मतदान किये जाएंगे। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर किया जायेगा। वहीं मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक चरण में ही मतदान किए जाएंगे। 28 नवंबर को मध्य प्रदेश और मिजोरम विधानसभा चुनाव होंगे।
पढ़ें:- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने भी छोड़ा साथ
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि 7 दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किए जायेंगे उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गणना की जाएगी।
साथ ही कर्नाटक की तीन खाली पड़ी सीटों के चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया।  कर्नाटक के शिमोगा, बेल्लारी और मंड्या 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे।
The post चुनाव आयोग ने किया पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान appeared first on .

Back to top button