बड़ा हादसा: रामबन में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 लोगो की गई जान

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। रामबन जिले में शनिवार की सुबह एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है।जबकि 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना रामबन जिले के बनिहाल में हुई। जानकारी मिली है कि एक मिनी बस यात्रियों को लेकर रामबन से बनिहाल जा रही थी। जैसे ही बस केला मॉथ पहुंची तो बस बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू चलाया गया। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जिस खाई में बस गिरी है वो काफी गहरी है। इसलिए राहत और बचाव कार्य में समय लग रहा है।





