चुनाव आयोग आज कर सकता है पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए आज 3 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेस भी रखी है जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना के लिए भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही थी। बाद में इसे तीन बजे तक के लिए टाल दिया गया।

वहीं कांग्रेस ने प्रेंस कांफ्रेंस का समय बदलने पर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की वजह से यह कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब एक बजे राजस्थान के अजमेर में रैली को संबोधित करेंगे।

अापको बतां दे कि अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले, 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम है। इन चुनावों के नतीजों का 2019 के चुनाव पर भी असर पड़ सकता है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इसी साल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिससे मद्देनजर इन राज्यों में चुनाव होना तय है। हालांकि, तेलंगाना को लेकर भी चुनाव आयोग घोषणा कर सकता है, क्योंकि वहां की विधानसभा भंग हो चुकी है।

तेलंगाना में भंग हो चुकी है विधानसभा 
6 सितंबर को तेलंगाना में राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन विधानसभा भंग कर दी। इसके बाद से माना जा रहा था कि तेलंगाना में इसी साल चार राज्यों के साथ चुनाव हो सकते हैं। तेलंगाना में विधानसभा भंग किए जाने के बाद तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने कुल 105 कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी थी। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा भंग होने के बावजूद अभी के.चंद्रशेखर राव यहां के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

एक क्लिक में जानें कहां-कितनी सीटें? 
मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना एक बड़ी चुनौती होगी
राज्य                                        सरकार का कार्यकाल

राजस्थान
20 जनवरी, 2019 तक

मध्य प्रदेश
07 जनवरी, 2019 तक

छत्तीसगढ
05 जनवरी, 2019 तक

मिजोरम
15 दिसम्बर, 2018 तक

Back to top button