आज हम आपको इस लेख के माध्यम से काले तिल के कुछ उपाय बताने वाले हैं जिनको करके आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
आइए जानते हैं काले तिल के इन उपायों के बारे में
- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष है तो इसके लिए हर शनिवार के दिन किसी पवित्र नदी में काले तिल को प्रवाहित कीजिए इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलेगा इसके साथ ही शनि दोष शांत हो जाएंगे।
- अगर आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना एक लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें काले तिल डाल दीजिए अब इस जल को शिवलिंग पर ओम नमः शिवाय मंत्र के साथ अर्पित कीजिए जल अर्पित करने के पश्चात फूल और बेलपत्र अर्पित कीजिए अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे शुभ फल प्राप्ति की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं।
- अगर आप हर शनिवार के दिन काले तिल, काले उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी निर्धन व्यक्ति को दान करते हैं तो इससे धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है, काले तिल का दान करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त होते हैं कालसर्प योग, साढेसाती, ढैय्या, पितृदोष आदि से भी छुटकारा मिलता है।
- अगर आप अपने बुरे समय को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए दूध में काले तिल को मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित कीजिए आपको यह उपाय हर शनिवार के दिन करना है इस उपाय से आपका बुरा समय समाप्त होगा।
- अगर आप रोजाना शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करते हैं तो इससे शनि के दोष शांत होते हैं इसके साथ ही काफी लंबे समय से चली आ रही बीमारियां भी दूर हो जाती है।
उपरोक्त जो हमने आपको काले तिल के उपाय बताए हैं यह ज्योतिष में काफी कारगर माने गए हैं अगर आप इन उपायों को अपने जीवन में अपना आते हैं तो आपको अपनी समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप इनके द्वारा अपने दुर्भाग्य को भाग्य में परिवर्तित कर सकते हैं।