दस हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा तहसील के भैसरोगढ पटवार हल्का की पटवारी श्रीमती ज्योति चौरसिया (Jyoti Chaurasia)को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि परिवादी भैसरोगढ निवासी मोहन भील ने ब्यरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी क्षेत्र की पटवारी श्रीमती ज्योति चौरसिया जमीन की पत्थरगढी कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है और इस काम के लिए दस हजार रुपये लेने पर सहमत हो गयी है। शिकायत के सत्यान के बाद आज ब्यूरो ने एक ट्रेप आयोजित किया। परिवादी आज दस हजार रुपये लेकर उसके निवास पहुंचा तो पटवारी ने यह रकम टेबल पर रखने को कहा, जैसे ही परिवादी मोहन भील ने राशि टेबल रखी ब्यूरो की टीम ने दबिश देकर यह राशि बरामद कर ली और पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
The post दस हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.

Back to top button