प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर: प्रेम में कभी धोखा नहीं मिलता इन राशि के जातकों को

मेष राशि: आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं। एक दूसरे को आप ये जताएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

कर्क राशि: प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। आप अपने प्रियतम को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे और अनेक प्रकार के काम करेंगे जिससे उन्हें खुशी मिल सके। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव अथवा उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है विशेष रूप से जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से परेशान हो सकता है। अतः आप उन्हें समझाने का पूरा प्रयास करें तथा अपने दांपत्य जीवन को सुचारु रुप से आगे बढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: प्यार आपके तन और मन पर हावी है। असल में प्यार हर जगह है। सिर्फ आपको अपनी उपस्थिति के प्रति सचेत रहना होगा। कदम संभल संभलकर रखे और अपने मित्रो से सलाह लेने में न हिचके। आपको बहुत सारे विकल्प नज़र आयेंगे, पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचे। आपका शांत स्वभाव सबको आपकी और आकर्षित करता है। आपके चरित्र पर हलकी से पहेली सबको अपनी और आकर्षित करती है। बस आप ऐसे ही रहे।

तुला राशि: प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय बेहतरीन रहने की संभावना है। आप एक-दूसरे के प्यार में आगे बढ़ेंगे और एक-दूसरे को भरपूर अपनापन और प्रेम देंगे। रिश्ता खिलेगा और आप दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने का प्रयास करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से समाज में तरक्की प्राप्त होगी तथा आप प्रसन्न भी रहेंगे जिससे आपका रिश्ता पहले से और मजबूत हो जाएगा।

मीन राशि: आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करे की वही चीज़ आपको सहहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढा सकती है।

Back to top button