Motorola One Power हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डेस्क ।। हमेशा से Motorola स्मार्टफोन को अच्छी बिल्ड क्वालिटी, लगभग स्टॉक एंड्रॉयड यूआई, नियमित अपडेट और आक्रामक कीमत के लिए जाना जाता है। हालांकि अब Motorola ने Google के साथ साझेदारी में नया Motorola One Power स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। कीमत 15,999 रुपये है जो मौज़ूदा मोटोरोला प्रोडक्ट की तुलना में आक्रामक है।

Motorola One Power, भारत में नॉच के साथ आने वाला Motorola का पहला स्मार्टफोन है। फोन में 6.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। निचले हिस्से वाले बेज़ल पर मोटोरोला की ब्रांडिंग है। फोन थोड़ा बल्की है। इसकी मोटाई 9 मिलीमीटर है और वज़न 205 ग्राम। लंबे समय तक फोन को हाथों में रखने पर असुविधा होती है। फोन का पिछला हिस्सा मेटल प्लेट का है, लेकिन किनारे प्लास्टिक के बने हैं। मोटोरोला वन पावर में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। कैमरा मॉड्यूल में दोनों लेंस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश है।
पड़िए- फिसड्डी वेस्टइंडीज का बुरा हाल, भारत से अब भी 555 रन पीछे
Motorola में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है, बैटविंग लोगो के साथ। इसकी पोज़ीशन बेहतरीन है। पावर और वॉल्यूम बटन को दायीं तरफ जगह मिली है। सिम ट्रे बायीं तरफ है। हमें पसंद आया कि पावर बटन तक पहुंचना आसान है। लेकिन वॉल्यूम बटन तक पहुंचने में दिक्कत होती है।
हेडफोन जैक और सेकेंडरी माइक्रोफोन टॉप पर हैं। बॉटम में दो ग्रिल दिए गए हैं, जिनमें से दायें वाले में स्पीकर मौज़ूद है। संभव है कि लैंडस्केप मोड फोन इस्तेमाल करते वक्त स्पीकर ब्लॉक हो जाए। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में दी गई 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola इस फोन के साथ 15 वॉट का टर्बो चार्जर देती है।
Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन बेहद ही दमदार हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि Motorola ने इस फोन को बनाने से पहले दूसरी कंपनियों के हैंडसेट पर खासा गौर किया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है। वन पावर का सिर्फ एक वेरिेएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
6.2 इंच का एलटीपीएस आईपीएस डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। व्यूइंग एंगल बेहतरीन हैं। आउटडोर में डिस्प्ले पर पढ़ने में दिक्कत नहीं होती। Motorola ने इस फोन में डिस्प्ले के कलर टैंप्रेचर को नियंत्रित करने की सुविधा दी है। ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी ओटीजी के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन इसमें डुअल 4जी सपोर्ट नहीं है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक सिम 4जी नेटवर्क पर काम करेगा, दूसरा 3जी नेटवर्क पर।
फोटो- फाइल

Back to top button