बैल कोल्हू पर आयकर का बड़ा छापा, 500 सदस्यी टीम ने शुरू कार्यवाही

बरेली : बैल कोल्हू के नाम से खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी, उसके मालिक घनश्याम खंडेलवाल,उनके भाई दिलीप खंडेलवाल के 27 ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की 500 सदस्यीय टीम ने छापे मारी की।
टीम में लखनऊ, देहरादून और नई दिल्ली के आयकर विभाग के अफसर शामिल हैं। आयकर के उपनिदेशक (जांच) एमके पांडे ने बताया कि दोनों उद्यमियों का कारोबार बड़ा होने की वजह से जांच में कई दिन लग सकते हैं। टीम के साथ पुलिस व पीएसी बल भी मौजूद है।
तड़के 3 बजे शुरू हुई जांच
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कारोबारी घनश्याम खंडेलवाल के राजेंद्रनगर स्थित घर, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उनकी रिफाइनरी और खाद्य तेल फैक्ट्री बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज़ और गोदामों पर गुरुवार तड़के 3 बजे पुलिसबल के साथ छापा मारा और जांचशुरू कर दी। इसी दौरान उनके भाई दिलीप खंडेलवाल के घर, फरीदपुर रोड स्थित उनकी कंपनी खंडेलवाल इडेबल ऑइल लिमिटेड, गोदामों और दूसरे प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू की।
दोनों उद्योगपतियों के सीए और उनकी कंपनियों के कुछ कर्मचारियों के यहां भी दस्तावेज खंगाले गए। छापा मारने के लिए विभाग ने वाहन भी दूसरे जिलों से ही मंगाए थे, ताकि कार्रवाई की स्थानीय अधिकारियों को भनक न लगे। छापों के लिए लगभग 60 वाहनों का इस्तेमाल हुआ है। दोनों देश के बड़े खाद्य तेल कारोबारियों में शामिल हैं। पुलिस ने दोनों कारोबारियों को किसी से मिलने नहीं दिया।
विरोध में बंद हुईं दुकानें
छापे की सूचना शहर में फैलते ही इंडियन इंडस्ट्रीज़ असोसिएशन और दूसरे व्यापारी उनके घर पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। कारोबारियों और उनके अधिकारियों, कर्मचारियों के फोन भी आयकर अधिकारियों ने ले लिए हैं। विरोध में श्यामगंज के व्यापारियों में दुकानें बंद कर दी





