पीएम और सीएम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पर BJP- MLA के बेटे पर FIR दर्ज

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ कथित तौर पर अब उनकी ही पार्टी के विधायक के पुत्र द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे कसीदे पढ़े गए कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि विधायक द्वारा उक्त ऑडियो क्लिप को फर्जी ठहराया गया है।
गौरतलब है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर एक  सनसनीखेज ऑडियो क्लिप वायरल की गई है। इसे लेकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के शोध छात्र इतेंद्र चौबे की तहरीर पर वाराणसी के लंका थाने में भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के पुत्र दीपक त्रिपाठी के खिलाफ गुरुवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया  है।
दरअसल इतेंद्र के मुताबिक, दीपक ने जानबूझकर पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसलिए दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना जरूरी है। वायरल हुए ऑडियो में पीएम और सीएम सहित वाराणसी एसएसपी और डीएम के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। किसी को मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
वहीं जब कि इस बाबत विधायक भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि वायरल ऑडियो में कोई सच्चाई नहीं है। फर्जी तरीके से आवाज का इस्तेमाल कर ऑडियो बनाया गया है। उनके मुताबिक इसके पीछे एक साजिश है क्यों कि जिले के एक माननीय के इशारे पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। ज्ञात हो कि अगस्त माह के अंत में  भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी सहित छह के खिलाफ सीजीएम कोर्ट ने जमीन संबंधी एक फर्जीवाडे के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Back to top button