गर्भावस्था के दौरान सबसे ज्यादा फायदेमंद होते है तुलसी के पत्ते

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो सिर दर्द बुखार और सर्दी जुखाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। प्रेग्नेंट महिला के लिए भी तुलसी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते है। 
तुलसी के पत्तों के फायदे:
तुलसी की पत्तियों में हीलिंग गुण मौजूद होते हैं. इसके अलावा इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरस, एंटी फंगल गुणों की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले इंफेक्शन के खतरे को कम करती है।
तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो पेट में पल रहे बच्चे की हड्डियों का विकास करने में मदद करता है।
प्रेगनेंसी के शुरुआत में तुलसी के पत्तों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन पेट में पल रहे बच्चे का विकास करने के लिए फायदेमंद होता है।
ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तनाव और टेंशन की समस्या हो जाती है। जिससे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करें।
गर्भावस्था में अधिकतर महिलाओं को शरीर में खून की कमी हो जाती है. ऐसे में रोजाना तुलसी की 2-3 पत्तियों का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी।
Back to top button