शाओमी अब भारत में ही ऐसेंबल करेगी Mi LED TV

चीनी टेक्नॉलॉजी कंपनी शाओमी भारत में ही Mi LED TV का प्रोडक्शन करेगी. कंपनी ने भारत मे टीवी प्रोडक्शन के लिए डिक्सन टेक्नॉलजी के साथ पार्टनर्शिप की है. शाओमी ने डिक्सन के साथ मिल कर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में प्लांट बनाया है.
डिक्सन के साथ बनाया गया यह प्लांट 32 एकड़ में फैला है. इसमें 850 से ज्यादा कर्माचारी काम करेंगे. कंपनी के मुताबिक 2019 की पहली तिमाही से इस प्लांट से 1 लाख Mi LED TV का प्रोडक्शन होगा. सबसे पहले यहां Mi LED TV 32 इंच और Mi LED Smart TV 4A 43 इंच की ऐसेंब्लिंग शुरू होगी.
गौरतलब है कि हाल ही में रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट आई है. इसमें बताया गया है कि 2018 की दूसरी तिमाही में शाओमी भारती मार्केट में नंबर LED Tv ब्रांड बन गई है. .
IDC की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी ने 2018 की दूसरी तिमाही में स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में अपनी शिपमेंट को बढ़ा कर तीन गुना कर दिया है और इस कैटिगरी में नंबर-1 बन गई है. शाओमी का दावा है कि कंपनी ने भारतीय बाजार में छह महीने के अंदर 5 लाख स्मार्ट टीवी बेचे हैं. आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में इसी साल फरवरी में पहली बार स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है और हाल ही में इस सेग्मेंट में विस्तार करते हुए नई सीरीज की स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किए हैं.





