BJP विधायक संजय गुप्ता के इस बयान पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिया उनका साथ…

लव जिहाद के बदले लव क्रांति सेना तैयार करने संबंधी लक्सर विधायक संजय गुप्ता के बयान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।BJP विधायक संजय गुप्ता के इस बयान पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दिया उनका साथ...

मुख्यमंत्री रावत का कहना है कि समाज में एक समुदाय के युवक-युवती, दूसरे समुदाय के युवक-युवतियों के साथ छद्म नामों से प्रेम संबंध बनाते हैं और फिर विवाह करते हैं। इन संबंधों की जायज नहीं ठहराया जा सकता है। 

सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि लव जेहाद के चलते कई बार कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो जाता है। 

500 युवाओं की सेना भी तैयार

सीएम रावत ने कहा कि लव जिहाद जैसी गलत परंपराओं की इजाजत नहीं दी जा सकती। विधायक संजय गुप्ता के बयान को किसी भी सूरत में गलत नहीं ठहराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने लव जेहाद के बदले लव क्रांति का ऐलान किया था।

विधायक गुप्ता का कहना था कि लव क्रांति को लेकर उन्होंने 500 युवाओं की सेना भी तैयार कर ली है। दूसरी ओर, भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी संजय गुप्ता के बयान को सही ठहरा रहे हैं।

Back to top button