अस्पताल मे बेटा होनें पर नर्स को बख्शीश नही दी तो कर दिया ऐसा घिनौना काम, जिसने भी देखा रह गया दंग..

अस्पताल मे प्रसव होनें पर बच्चा होनें के बाद परिजन खुश होकर नर्सिंग स्टाफ को मिठाई खिलाते है साथ ही कुछ लोग इनाम के रूप में नकद पैसा भी देते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसाम वाकया बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपका दिमाग हिल जाएगा।

अस्पताल मे प्रसव होनें पर परिजनों की ओर से इनाम नहीं मिलने पर नर्स नाराज हो गई और उसने ऐसा काम कर दिया, जिसकी परिजनों ने कल्पना भी नहीं की थी। इस महिला नर्स ने इनाम नहीं मिलने पर बच्चे को दूसरी महिला के पास रख दिया और उसके पास लड़की को लाकर रख दिया। जब इस बात की शिकायत की गई तो अस्पताल परिसर से परिजनों को बाहर भगा दिया गय।

इसके बाद महिला के पति ने थाने में जाकर शिकायत की। जिसके बाद मामला सामने आय़ा। दरअसल भार थाना क्षेत्र के सिटकहिया निवासी लल्लू शर्मा की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। लल्लू पत्नी को लेकर सरायगोकुल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी पत्नी के बच्चा पैदा हुआ। इसके बदा नर्स विद्या पांडेय ने बताया कि बेटा पैदा हुआ है। जिससे परिजनों में खुशी छा गई।

इसके बाद एएनएम ने एक हजार रुपये ईनाम मांगा। जब लल्लू ने गरीबी का हवाला देते हुए रूपये नहीं होनें की बात कही तो इस नर्स ने मानवता को शर्मशार कर देने वाली हरकत कर दी। नर्स ने महिला को छुट्टी देते समय लड़के के स्थान पर दूसरे की लड़की को रख दिया। जिसके बाद बच्चे के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अगर आरोप सही निकला तो नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button