जल्द आएगा सैमसंग के Galaxy Note 9 का सिल्वर कलर वेरिएंट

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, Galaxy Note 9 के सिल्वर कलर वेरिएंट की बिक्री शुरू करने जा रही है. इसे इसी हफ्ते से शुरू किया जा सकता है. इंडस्ट्री सूत्रों से मंगलवार को ये जानकारी मिली. समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में कहा गया कि ये फोन ब्लू, ब्लैक, पर्पल और कॉपर वेरिएंट में पहले से ही मार्केट में उपलब्ध हैं.
सैमसंग ने नए वेरिएंट को साउथ कोरिया के बाजार में रिलीज करने की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं की है. इंडस्ट्री पर नजर रखनेवालों का कहना है कि सैमसंग ने ये नया वर्जन, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक. के V40 ThinQ को टक्कर देने के लिए उतारा है, जिसे इसी हफ्ते लांच किया जा रहा है. इसके अलावा ये फोन एप्पल कंपनी के नए आईफोन्स को भी टक्कर देगा
दक्षिण कोरिया में सैमसंग ने एक स्पेशल इवेंट लॉन्च किया है, जिसके तहत कंपनी इस्तेमाल हो चुकी गैलेक्सी उत्पादों को गैलेक्सी नोट 9 के बदले खरीदेगी. इसके तहत इस्तेमाल हो चुके प्रोडक्ट को ऑपरेशनल होना चाहिए. इसके बदले में नए Galaxy Note 9 की कीमत में छूट दी जा रही है.





