अचानक बंद हुआ इंस्टाग्राम ऐप दुनिया भर में तहलका

इंस्टाग्राम ऐप ने अचानक काम करना बंद कर दिया। करीब साढ़े 12 बजे से इंस्टाग्राम को खोलने पर खाली पेज दिखता है जिस पर “5xx Server Error” लिखा था। ऐसा होते ही दुनियाभर में इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने वाले परेशान हो गए।

इंस्टाग्राम को रिफ्रेश करने पर “cannot refresh feed” लिखा हुआ दिखाई देता था। अब तक इंस्टाग्राम के बंद होने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते यूजर्स काफी परेशान हो रहे हैं। यह ऐसे समय में हुआ है, जबपांच करोड़ फेसबुक एकाउंट्स में हैकर्स ने सेंधमारी की थी। ट्विटर पर लोग इसका मजाक बना रहे हैं।

किसी का भी पोस्ट, फोटोज और वीडियो न तो यूजर देख पा रहे हैं और न ही कोई मैसेज भेज पा रहे हैं। बताते चलें कि पिछले हफ्ते में इंस्टाग्राम के दोनों फाउंडर्स केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रीगर ने अचानक इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद फेसबुक के पूर्व न्यूज फीड और इंस्टाग्राम के प्रोडक्ट हेड एडम मोसरी को इंस्टाग्राम का हेड बना दिया गया था। एडम पिछले 10 साल से फेसबुक में काम कर रहे थे। इंस्टाग्राम की स्थापना साल 2010 में हुई थी और फेसबुक ने उसे साल 2012 में एक अरब डॉलर में खरीद लिया था।

इसके हर महीने एक अरब से ज्यादा सक्रिय यूजर हैं। इंस्टाग्राम के अचानक बंद होने की एक वजह ऐप में एडम द्वारा किए जा रहे बदलाव भी हो सकते हैं। बहरहाल, इसके बंद होने की वजह का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

Back to top button