सुजुकी मोटरसाइकल ने भारत में दो नई ऑफ-रोड बाइक की लॉन्च, जानें खूबियां

टू-व्हीलर निर्माता, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन जापान की सब्सिडियरी कंपनी सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने बुधवार को अपने ग्लोबल फ्लैगशिप मोटोक्रॉस बाइक्स RM-Z450 और RM-Z250 को लॉन्च कर दिया है. इसे खासतौर पर राइडर्स को बेहतर ऑफ-रोड एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है.

ग्राहकों को RMZ-सीरीज वाली ये बाइक्स चैपिंयन येलो कलर में मिलेगी. ग्राहक इसे चुनिंदा सुजुकी डीलरशिप से खरीद पाएंगे. कंपनी ने RM-Z450 और RM-Z250 की कीमत भारत में क्रमश: 7,10,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और 8,31,000 रुपये  (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है.

RM-Z450 के 2019 वेरिएंट में 449 cm3, 4-स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड, DOHC इंजन दिया गया है. ये होलशॉट असिस्ट कंट्रोल (S-HAC) से लैस है, जिसमें रोड कंडीशन के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं. कंपनी ने जानकारी दी है कि RM-Z450 पहली मोटोक्रॉस बाइक है जिसमें नई बैंलेस फ्री रियर कुशन (BFRC) टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे ट्रैक पर बेहतरीन ट्रैक्शन और बेहतर शॉक एब्जॉर्प्शन मिलता है.

इसी तरह सुजुकी 2018 RM-Z250 में कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन वाला 249cm3, 4-स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड, DOHC इंजन दिया गया है. इस बाइक में फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम और एल्युमिनियम रिम्स दिए गए हैं. ताकि ये बाइक सुपरक्रॉस, मोटोक्रॉस और ऑफ रोड कंडीशन जैसे रग्ड रेसिंग एनवायरनमेंट में खरा उतर सके. कंपनी के मुताबिक इसे लाइटवेट और कॉम्पैक्ट बनाया गया है.

Back to top button