आने वाले सप्ताह में किम मुलाकात करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपियो

परमाणु मसले पर वार्ता में आए गतिरोध के दूर होने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो अगले हफ्ते उत्तर कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। वह प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री आठ अक्टूबर को बीजिंग पहुंचेंगे और अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर चर्चा करेंगे। नौअर्ट ने उत्तर कोरिया के साथ वार्ता में आए गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर कुछ कहने से इन्कार कर दिया।

ज्ञात हो कि सिंगापुर में गत जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम की ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई थी। इसमें किम ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण का वादा किया था लेकिन तब से इस मसले पर कोई प्रगति नहीं होने पर ट्रंप ने बीते अगस्त में पोंपियो का उत्तर कोरिया दौरा रद कर दिया था।

Back to top button