इस शुक्रवार रिलीज की जा रही है 5 धाकड़ फिल्में, 5वीं फ़िल्म का है बेसब्री से इंतजार

भारत में फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज की जाती है। इस शुक्रवार भी 5 धाकड़ फिल्में रिलीज की का रही है। सभी फिल्में एक से बढ़कर एक है पर 5वीं फ़िल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फ़िल्म हिंदी दर्शकों के लिए बेहद ही खास है। आइए जानते हैं विस्तार से, उसे पहले इस प्रकार की खबरों की के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।
1. नोटा
विजय देवेरकोंडा का स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नही है। उनकी पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। इस बार वह पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में अपने जबरदस्त अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। आनंद शंकर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में महरीन पीरज़ादा भी अहम किरदार में दिखेंगी। इस शुक्रवार फ़िल्म रिलीज की जा रही है।
2. लवयात्री
अभिराज मानिवाला के निर्देशन में बनी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म से आयुष शर्मा शर्मा डेब्यु करने वाले है। उनके साथ वरिना हुसैन मुख्य किरदार में है। आयुष शर्मा सलमान खान के बहनोई है। इस फ़िल्म के गाने खूब लोकप्रिय हुए है। इस फ़िल्म को 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
3. 96
प्रेम कुमार के निर्देशन में बनी ड्रामा फ़िल्म ’96’ 4 अक्टूबर को रिलीज की जा रही है। इस फ़िल्म में दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता विजय सेथुपति मुख्य किरदार में है। उनके साथ तृषा कृष्णन अहम किरदार में है। विजय सेथुपति की फ़िल्म ‘विक्रम वेधा’ तमिल के साथ ही हिंदी में भी बड़ी हिट साबित हुई थी।
4. युद्धम शरणम
तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म हिंदी में 5 अक्टूबर को भारत के कई सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस फ़िल्म में नाग चैतन्य, लावण्या त्रिपाठी तथा श्रीकांत मुख्य भुमिका में मौजूद है। इस फ़िल्म को 12 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित करने के बाद यूट्यूब पर गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स द्वारा जारी कर दिया जाएगा।
5. Venom
हॉलीवुड की सुपरहीरो एक्शन फिल्म ‘Venom’ मार्वेल कॉमिक्स पर आधारित है। इस फ़िल्म में टॉम हार्डी वेनोम के किरदार में नजर आएंगे। टॉम हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते है। इस फ़िल्म को भारत मे इंग्लिश के साथ हिंदी में भी इस शुक्रवार रिलीज किया जा रहा है।





