सांसद निहालचंद कल करेगे रायसिंहनगर में पार्क का शिलान्यास

सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद 3 अक्टूबर 2018 बुधवार को प्रातः 9.30 बजे रायसिंहनगर में पार्क का शिलान्यास, 10 बजे नगर पालिका भवन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12.15 बजे पंचायत समिति भवन विजयनगर का उद्घाटन करेंगे। इस भवन के निर्माण पर 2 करोड़ रूपये की राशि व्यय हुई है। दोपहर 2 बजे विजयनगर में श्री हंसराज मिढ्ढा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। सायं 3.30 बजे 42 जीबी में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Post Views: 1





