जाह्नवी के बाद अब उनकी बहन ‘ख़ुशी कपूर’ सुर्ख़ियों में, वायरल हुईं हॉट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी पहली फिल्म धड़क से डेब्यू करने के बाद लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अब उनकी छोटी बहन ख़ुशी भी अपनी रफ़्तार पकड़ने को तैयार हैं। जी हां आपको बता दें कि ख़ुशी कपूर की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा के रख दिया है।
ये भी पढ़ें:- ‘इलियाना डिक्रूज’ को पहली नज़र में हो गया था इनसे प्यार,कर ली सीक्रेट वेडिंग?
इस पहले जाह्नवी और ख़ुशी, ईशा अम्बानी की सगाई में शामिल हुए थे तथा उस दौरान की भी जाह्नवी व ख़ुशी की तस्वीरें सामने आई थीं। दर्शकों ने उनको बेहद पसंद किया था वहीं अब एक बार फिर से ख़ुशी कपूर अपनी हॉट व बोल्ड तस्वीरों के वजह से सोशल मीडिया पर छा गयी हैं। जिसमें ख़ुशी ने गोल्डन कलर की हॉट ड्रेस जिसमें वह बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें:- निक ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंगेतर ‘प्रियंका’ को सरेआम किया लिप-लॉक
खुशी बेहद कातिलाना अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके ग्लैमरस और बोल्ड लुक की हर कोई तारीफ करते थक नहीं रहा है। इस गोल्डन ड्रेस के अलावा खुशी व्हाइट ब्राउन पोलका डॉट लॉन्ग ड्रेस में भी कहर ढाती नजर आईं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टिक और पल्स ईयरिंग पहन रखे थे जो उनके लुक को चार चांद लगा रही थे।
ये भी पढ़ें:- बिग बॉस 12 में आ रही है यह हॉट इंडियन सिंगर, देखें तस्वीरें
अगर ख़ुशी के कैरियर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी बहुत जल्द शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ अपनी फिल्मी करियर शुरू करने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।
The post जाह्नवी के बाद अब उनकी बहन ‘ख़ुशी कपूर’ सुर्ख़ियों में, वायरल हुईं हॉट तस्वीरें appeared first on .





