ससुर ने किया अपनी ही बहु के साथ ये घिनौना काम और उसके बाद….
नई दिल्ली ।। आए दिन हमें महिलाओं से जुड़े मामले सुनने को मिलते रहते है। दरिंदे महिलाओं से लेकर छोटे छोटे बच्चियों तक को अपना हवस का शिकार बना रहे है। लेकिन पुलिस की कार्यवाही के बाद भी अपराधी बेखौफ बाहर घूम रह रहे है और उन्हें पकड़ने में पुलिस भी नाकाम नजर आ रही है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को तार तार कर दिया है। जहां पर एक ससुर द्धारा अपनी ही बहू के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह घटना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। जहां पर एक ससुर ने अपनी ही बहु को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस खबर को सुनने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ससुर एक सरकारी कर्मचारी है और वह अपने घर से दूर बाहर किसी सरकारी विभाग में काम करता है। वहीं पीड़िता का पति भी अपने काम की वजह से बाहर रहता है। पीड़िता के अनुसार जब भी उसका ससुर घर पर आता था तो उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ रेप करता था । महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान मे बताया कि आरोपी ससुर काफी लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़ित महिला ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भी उसका ससुर घर आया था और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।
जब महिला से यह सब सहन नहीं हुआ तो उसने अपने ससुर के खिलाफ आवाज उठाने की ठानी और इसी के चलते उसने पुलिस थाने में अपने ससुर के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस अब महिला का मेडिकल करवाने की तैयारी कर रही है।
फोटो- फाइल





