किसानों के आगे झुकी सरकार, पूरी की मांगे

कर्जमाफी, बकाए गन्ने का भुगतान सहित मांगो को लेकर किसान दिल्ली तक पहुंच गए है। दरअसल, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंगलवार को सरकार और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में सात मुद्दों पर सुलह हों गई है।

via
इससे पहले राजधानी दिल्ली में दाखिल होने की कोशिश करने वाले किसानों को दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सीमा गाजीपुर के पास रोका दिया था। किसानों ने अपनी यह ‘किसान क्रांति यात्रा’ 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू की थी। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में किसानों के दाखिल होने से रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी का बौछार किया।

via
किसानों पर पुलिस की इस कार्रवाई ने विरोधी दलों को सरकार को घेरने का मौका दे दिया। इस मामले ने राजनीति में गंभीर ओर विकराल रूप ले लिया था।

Back to top button