कश्मीर में SSB अधिकारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

श्रीनगर:मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 13 बटालियन का हिस्सा थे। पुलिस ने कहा कि डिगनीबल इलाके में एसएसबी की 13 बटालियन के इंस्पेक्टर गुटी लाल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। बता दें,ए राज्य में बीते दिनों एक एसपीओ के विधायक के घर से राइफल चुराकर भागने के बाद आतंकी दल में शामिल हो गया था।





