पड़ोस की भाभी ने देवर की पैंट उतारकर काट दिया प्राइवेट पार्ट, सच्चाई जानकर…
बिहार ।। बिहार के सीतामढ़ी में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पड़ोस में रहने वाली भाभी ने एक युवक को संबंध बनाने के लिए बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया। घटना डुमरा थाना के केथरिया की है। घायल शख्स का नाम रमेश है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रमेश को मुजफ्परपुर के एस के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक रमेश पासवान का अपनी बगल की भाभी रंजू देवी से साथ तीन सालों से नाजायज संबंध थे।
बात इतनी बढ गयी कि पंचायत भी करना पड़ा। रंजू रमेश पर पत्नी रिंकू को छोड़कर उसे साथ रखने का दबाव बना रही थी। पंचायत में इस बात पर सहमति नहीं मिली। रमेश को पंचों नें अपनी पत्नी को साथ रखने और रंजू भाभी से दूर रहने का फैसला सुनाया।
पढ़िए- खूंटे में बांध निर्वस्त्र कर महिला को पीटा, लोगों बताया डायन
रंजू को पंचायत का फैसला नागवार गुजर रहा था उसने मन में फैसला कर लिया था कि अगर रमेश उसका न हुआ तो वह उसे किसी का नहीं होने देगी। रविवार की शाम को रंजू ने बदला लेने की नियत से बहला फुसला कर रमेश को बुलाया और तेज चाकू से रमेश का प्राइवेट पार्ट काट डाला।
बात फैली तो लोगों नें पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पुलिस ने रमेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर्स ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
फोटो- फाइल





