इन दो महान खिलाड़ियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग की बल्लेबाज़ी देखकर कई गेंदबाज़ खौफ खाते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस धाकड़ बल्लेबाज़ को भी एक गेंदबाज़ से डर लगता था. जी हाँ, वीरेंदर सहवाग ने खुद एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया है. दरअसल, वीरेंदर सहवाग और पाकिस्तानी ऑल राउंडर शहीद अफरीदी दोनों साथ बैठकर अपनी क्रिकेट से जुड़ी यादें ताज़ा कर रहे थे, इसी दौरान दोनों ने अपने खेल जीवन से जुड़े बड़े खुलासे किए.
वीरेंदर सहवाग ने जिस गेंदबाज़ का नाम लिया वो पाकिस्तान का ही गेंदबाज़ है. सहवाग ने बताया कि उन्हें दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर से सबसे ज्यादा डर लगता था. उन्होंने कहा कि शोएब के खिलाफ खेलते समय उन्हें यह पता नहीं चल पाता था कि अगली गेंद कौनसी आएगी, क्या वो यॉर्कर होगी या फिर बाउंसर. सहवाग ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में मुझे शोएब ने सबसे ज्यादा परेशान किया, उन्होंने मुझे काफी बाउंसर मारे.
वहीं इस दौरान सेहवाग के साथ बैठे शहीद अफरीदी ने भी खुलासा किया कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी किस बल्लेबाज़ के सामने गेंदबाज़ी करते समय हुई. अफरीदी ने बताया कि उन्हें सहवाग को गेंद डालते समय काफी विचार करना पड़ता था, कि वे कहां गेंद करें. अफरीदी ने कहा कि सहवाग आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए गेंदबाज़ की लाइन-लेंथ बिगड़ देते थे, जिसके बाद उन्हें गेंदबाज़ी करना काफी मुश्किल हो जाता था.





