धूप का प्रयोग बचाएगा आपको गृहकलह और आकस्मिक घटना-दुर्घटना से

miraculous benefits of burning dhoop
हिन्दू घरों में धूप और दीप देने की परंपरा प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति की स्थापना होती है। रोग और शोक मिट जाते हैं। गृहकलह और आकस्मिक घटना-दुर्घटना नहीं होती।श्राद्ध पक्ष में 16 दिन दी जाने वाली धूप से पितृ तृप्त होकर मुक्त हो जाते हैं तथा पितृदोष का समाधान होकर पितृयज्ञ भी पूर्ण होता है।
ग्रह-नक्षत्रों से होने वाले बुरे असर भी धूप देने से दूर हो जाते हैं। घर के भीतर व्याप्त सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलकर घर का वास्तुदोष मिट जाता है। धूप देने से मन में शांति और प्रसन्नता का विकास होता है।
via
मानसिक तनाव में इससे बहुत लाभ मिलता है, लेकिन इसके अलावा भी इसके कई अन्य ज्योतिषीय टोटके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय या टोटकों को जिनको आजमाने से चमत्कारिक लाभ पाया जा सकता है।
via
धूप के चमत्कारिक अचूक उपाय खास आपके लिए .
गुड़-घी और चावल की धूप :
गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। इसे अग्निहोत्र सुगंध भी कह सकते हैं। चाहे तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृहकलह नहीं होता और जहां गृहकलह नहीं होता वहीं लक्ष्मी वास करती हैं। घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता है, लेकिन यह धूप देवताओं के निमित्त ही देना चाहिए। गुड़-घी की धूप विशेष दिनों में देने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है।
via
कर्पूर की धूप :
हिन्दू धर्म में संध्यावंदन, आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेने की परंपरा है। कर्पूर अतिसुगंधित पदार्थ होता है तथा इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। रात्रि में सोने से पहले पीतल के बर्तन में घी में भीगा हुआ कर्पूर जला दें। इससे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कर्पूर का बहुत‍ महत्व है। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं, तो सभी जगह 1-1 कर्पूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कर्पूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।
via
लोबान की धूप : लोबान का इस्तेमाल अक्सर दरगाह जैसी जगह पर होता है। लोबान को जलाने के नियम होते हैं। इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती हैं। लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रखकर जलाया जाता है।गुरुवार के दिन किसी समाधि विशेष पर लोबान जलाने से पारलौकिक मदद मिलना शुरू हो जाती है। अत: लोबान को घर में जलाने से पहले किसी विशेषज्ञ से पूछकर जलाएं।
via
गुग्गुल की धूप :
गुग्गुल की सुगंध से जहां आपके मस्तिष्क का दर्द और उससे संबंधित रोगों का नाश होगा वहीं इसे दिल के दर्द में भी लाभदायक माना गया है।गुग्गुल का उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है। इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुंगध से भर जाता है। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गुल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें एवं तत्पश्चात शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर में किसी ने कुछ कर रखा होगा तो वह दूर हो जाएगा और सभी के मस्तिष्क शांत रहेंगे।

Back to top button